Breaking News in Hindi

50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा

नागदा जंक्शन। ग्रासिम उद्योग की स्टाफ कालोनी में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया। मंडी थाना सहित रतलाम व पिपलियामंडी में हुई चोरी का तरीका एक जैसा होने से चारों थाने की पुलिस मामले में जांच कर रही है।

शहर में पुराने बस स्टैंड के पास गली में सूने मकान में हुई 30 लाख रु. की चोरी के बाद ग्रासिम उद्योग की सुरक्षित स्टाफ कालोनी में तीन सूने मकानों में हुई लगभग 20 लाख रु. की चोरी ने पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया। 30 लाख रु. की चोरी में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से तीन आरोपितों की पहचान कर ली है। आरोपितों की लोकेशन राजस्थान के प्रतापगढ़ व उसके आसपास गांव की आ रही है।

इस क्षेत्र में आरोपितों को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं है। बिरलाग्राम में हुई चोरी में भी तीन आरोपित दिखाई दे रहे हैं। गवर्नमेंट कालोनी टटावत मैरिज गार्डन तक के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपित दिख रहे हैं। बायपास मार्ग पर पहुंचने के बाद आरोपितों ने मोबाइल पर चर्चा की। इसकी लोकेशन भी ट्रेस हो रही है।

गांव उमरना तक आरोपित दिखाई दे रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि आरोपित रतलाम की ओर गए हैं। ऐसे ही रतलाम के शास्त्री नगर में व पिपलियामंडी में भी हुई चोरी का तरीका एक जैसा है। पुलिस चारों थाने में हुई घटनाओं के फुटेज व मोबाइल लोकेशन आपस में ट्रेस कर रही है।

कुछ तथ्य ऐसे मिले हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि चारों स्थानों पर चोरी एक ही गैंग द्वारा की गई है। चारों थानों की पुलिस मिलकर आरोपितों तक पहुंचने की योजना बना रही है। जल्द ही पुलिस आरोपित तक पहुंचने का दावा कर रही है।

बीती रात भी चोरों ने प्रकाश नगर में किया हाथ साफ

 

बड़ी चोरी तो ठीक छोटे चोर भी शहर में सक्रिय हो गए हैं। बीती रात प्रकाशनगर गली नंबर 2 में गणेश शर्मा अपने परिवार के साथ आधे घंटे कहीं मिलने गए थे, इतने में चोर घर का ताला तोड़ 17 हजार रु. नकद व एक चांदी की पायजेब ले गए। ऐसे ही महात्मा गांधी मार्ग पर दो दिन पूर्व सामान ले रहे किसान के झोले में रखे 70 हजार रुपये अज्ञात आरोपित लेकर चंपत हो गया। दोनों मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....