Breaking News in Hindi

हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली में सभा की. इस सभा से राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए आम लोगों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीतने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य संविधान को बचाना है.

राहुल गांधी ने चांदनी चौक के लिए जेपी अग्रवाल का विजन डॉक्यूमेंट रिलीज किया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का स्वागत है.

इस अवसर पर राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवारों और कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगा. उन्होंने कहा कि इस बार दिलचस्प स्थिति है कि मैं आप पार्टी को वोट दूंगा और केजरीवाल कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देंगे.

चांदनी चौक के व्यापारियों से किया वादा

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 22-25 लोगों के लिए काम किया. चांदनी चौक के छोटे उद्यमी, व्यापारियों के लिए एक काम नरेंद्र मोदी ने किया तो बताइए? नोटबंदी से आपका नुकसान हुआ. हजारों दुकानें बंद हो गई. गलत जीएसटी से एक्सटॉर्शन बढ़ाया.

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारियों का एक रुपया माफ नहीं किया. गरीब किसानों का एक पैसा माफ नहीं किया. अडानी-अंबानी को 17 हज़ार करोड़ माफ कर दिया. मोदी सरकार ने रेलवे से लेकर लाल किला तक प्राइवेट कर दिया.

पीएम मोदी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने शी जिनपिंग को झूला झुलाया, लेकिन वो दिल्ली जितनी जमीन हड़प गया, आपने क्या किया? उन्होंने सवाल किया कि अग्निवीर योजना क्यों लाये?

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने ठकाठक एक बार बोला अब मोदी अपने सभी भाषणों में ये बोलते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप 22 अरबपति बना सकते हो तो हम करोड़ों लखपति बना सकते हैं. महालक्ष्मी योजना मोदी को डिस्टर्ब कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?