Breaking News in Hindi

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में गैस रिसाव से फैल गई दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के फतेहपुर रोड़ पर आज सुबह से ही स्थानीय रहवासी डरे हुए थे क्यों की रोड़ पर एक स्थान पर गैस का रिसाव हो रहा था। बता दें की इसी स्थान पर कुछ समय पूर्व गैस के रिसाव से हादसा हुआ जिसकी चपेट मे पांच लोग आए जिनमें से तीन की मौत और दो घायल हुए थे। अभी तक यह तक भी तय नहीं हो पाया है की हादसे की वजह क्या थी, स्थानीय रहवासी उस घटना को थिंक गैस की लाइन में हुए रिसाव को मान रहे थे और आज भी इसी तरह का रिसाव देख लोग डर गए।

स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए प्रशासनिक लोगों को सूचना दी। जिस के बाद मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित नगर पालिका का अमला, थिंक गैस के आधिकारी, और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे होने वाले रिसाव का कारण पता लगाया गया और उस रिसाव को बंद करा दिया गया। मौके पर मौजूद थिंक गैस के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते भागते नजर आए उनके पास पत्रकारों के सवालों के कोई जवाब नही थे।

जिम्मेदारों के अनुसार ये रिसाव एमपीईबी के पोल में अर्थिंग आने की वजह से पोल हीटर रोड की तरह काम कर रहा था। जिससे वहां की नाली का पानी गर्म हो कर गैस के रूप में निकल रहा था। ऐहतियात के तौर पर मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया था। आपको बता दें कि 21 जून 2023 को इसी क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव के चलते एक मकान में ब्लास्ट हुआ था इस ब्लास्ट में घायल हुए तीन लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन