Breaking News in Hindi

बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने ढाए जुल्म, पहले दहेज की मांग की फिर पति ने मारपीट करके दिया तीन तलाक

इंदौर के चंदन नगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने बेटी होने पर परेशान किया और दहेज में रुपयों की मांग की। डिमांड पूरी न होने पर पति उसे मायके छोड़ आया। जब पत्नी वापस लौटी तो पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट कर के भगा दिया। इसी बीच पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत चंदन नगर थाने में की है।

वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई। शादी के कुछ माह तक सबने उसे ठीक रखा। डिलीवरी के समय मायके छोड़ दिया। बेटी हुई तो तीन माह बाद जैसे-तैसे मुझे लेने तो आए पर दहेज में रुपए की डिमांड रख दी। इसे लेकर बहुत परेशान किया। फिलहाल पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?