Breaking News in Hindi

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

विदिशा के बंटीनगर क्षेत्र में आज सुबह रेल पटरी पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात है। दोनों के शव रेल पटरी पर आसपास ही पड़े थे। हादसे में युवक का एक हाथ और गर्दन कट कर अलग हो गए, जबकि युवती का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव जब्त कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है। वही जानकारी आने के बाद प्रेमी युगल के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से हुई बातचीत में मृतक का नाम निवाड़ी निवासी 23 वर्षीय भुजबल और युवती की पहचान टीकमगढ़ निवासी 20 से 22 वर्षीय विनीता केवट के रूप में हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के मामले में टीआई मनोज दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि दोनों विदिशा के बंटीनगर स्थित एक निजी कपड़े की कंपनी में काम करते थे। मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...