Breaking News in Hindi

लू की चपेट में मध्य प्रदेश ,भोपाल ,इंदौर समेत कई जिलों में पारा 45 के पार , गुना सबसे गर्म…

इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे ज्यादा 46 डिग्री पारा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। तापमान रिकार्ड स्तर पर दर्ज करने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के आठ शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहा, जिसमें गुना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं ग्वालियर-चंबल की गर्मी मालवा-निमाड़ में शिफ्ट होती दिखाई दे रही है। जिसके चलते इंदौर, उज्जैन, खंडवा, शाजापुर भी भट्‌टी की तरह तप रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप