Breaking News in Hindi

AAP MLA अमानतुल्लाह खान पर कसता शिकंजा, कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं.

कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस के हाथ नहीं आया बेटा अनस

मारपीट और धमकी की FIR दर्ज होने के बाद से ही पुलिस अनस और अमानतुल्लाह खान की तलाश में है. विधायक अमानतुल्लाह खान और अनस लंबे समय से फरार चल रहे हैं. जिसके चलते अब नोएडा सेशन कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए हैं. पुलिस किसी भी समय अब विधायक की संपत्ति कुर्क कर सकती है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ हफ्तों पहले नोएडा के सेक्टर 95 में एक पेट्रोल पंप पर अनस ने पंप कर्मी से मारपीट की थी. अनस पर आरोप लगा है कि उसने कर्मी से लाइन तोड़ कर अपनी गाड़ी में पहले पेट्रोल भरवाने की मांग की, जिस पर पंप कर्मी के मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी. पूरे मामले में बेटे अनस के साथ साथ उसके साथी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. FIR के बाद से ही खान अपने बेटे समेत फरार चल रहे हैं.

अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी के ओखला सीट से विधायक हैं. वह 2020 में दूसरी बार विधायक बने हैं. इसके अलावा अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड की जमीन में घोटाला करने, बोर्ड की नियुक्तियों में धांधली, धमकी देने जैसे करीब 8 मामले दर्ज हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन