Breaking News in Hindi

दोबारा बजा ही न सकें इसलिए बाइक से साइलेंसर निकलवाकर चलवा दिया रोलर

खंडवा। बाइक से कंपनी का साइलेंसर निकाल कर ध्वन‍ि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अब तक समझाइश देते आ रही थी, लेकिन इसका कोई असर शरारती तत्वों पर देखने को नहीं मिल रहा था। वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसरों ने शहरवासी परेशान हो गए।

तंग गलियों में तेज आवाजों वाले साइलेंसरों ने लोगों की रातों की नींद में भी खलल डाला। इसलिए वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी की तर्ज पर सख्ती से कार्रवाई की।

पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जिन्होंने वाहनों के साइलेंसरों से शहर में आतंक मचा रखा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 80 वाहनों के साइलेंसर निकलवाए।

इन वाहन चालकों से एक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूल करने के बाद वाहनों को छोडरु दिया गया। लेकिन उनके साइलेंसर निकाल लिए। इसके बाद वाहन चालकों के सामने ही इन साइलेंसरों को सड़क पर रखवाया और इन पर रोलर चलवा कर नष्ट कर दिया गया।

इसी तरह बसों में लगे प्रेशर हार्न पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने कहा कार्रवाई के दौरान करीब 80 साइलेंसर जब्त किए गए थे। जिन्हें रोलर से नष्ट कर दिया गया।

सोनी ने कहा कि साथ ही बसों से प्रेशर हार्न पर भी कार्रवाई की गई। बसों से प्रेशर हार्न भी निकालकर रोलर से नष्ट कर दिए गए।हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...