Breaking News in Hindi

PCS अफसर की कड़ाही पनीर में निकली हड्डी, हंगामे के बाद फौरन लिया एक्शन, रेस्टोरेंट सील

एक रेस्टोरेंट में उस समय हाहाकार मच गया जब  रेस्टोरेंट में पीसीएस अफसर को परोसी गई कड़ाही पनीर में हड्डी निकली। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे  एक हवेली रेस्टोरेंट का यह मामला है।  मतगणना ड्यूटी पर उड़ीसा जाने के लिए निकले उत्तराखंड में तैनात पीसीएस अफसर ने जब रेस्टोरेंट में खाने के लिए कढ़ाई पनीर का आर्डर किया तो उसमें हड्डी निकली जिसके बाद सीनियर पीसीएस अधिकारी ने तुरंत इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की और मंडी धनौरा के एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाने का सैंपल लेकर रेस्टोरेंट सील कर दिया गया।  बता दें कि रेस्टोरेंट पूर्व सांसद हरीश नागपाल का है और इसका संचालन लीज पर हसनपुर निवासी पंकज भारद्वाज व तीन अन्य पार्टनर कर रहे हैं।

पीसीएस अफसर श्रीश कुमार ने कहा कि मैं उत्तराखंड में सीनियर पीसीएस अफसर हूं। उड़ीसा में काउंटिंग में ऑब्जर्वर बनाया गया हूं। मुझे 2 तारीख को रिपोर्ट करना है। हम लोग यहां से पास ऑन हो रहे थे तो मेरे बेटे ने खाने के लिए कहा तो हम लोग यहां खाना खाने बैठ गए। वेजीटेरियन रेस्टोरेंट है। खाना वेज ही मंगाया, पनीर की सब्जी मंगाई थी तो उसमें हड्डी निकली। पूछने पर होटल के लोगों ने बताया कि रात में स्टाफ के लिए बना था और गलती से शायद वह इसमें आ गई। तब सवाल किया क  रात को कोई खा कर जूठा कढ़ाई पनीर में डालता है क्या? हमने इनसे पूछा तो सॉरी सॉरी बोलने लगे। असिस्टेंट कमिश्नर फूड से भी बात की तो उन्होंने कहा कि हम टीम को भेजते हैं. वो लोग आए हैं। कार्रवाई कर रहे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप