Breaking News in Hindi

आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत, 28 लोग हुए घायल…

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई है।

राधा और संतु की मौत हो गई है, दोनों बंडोल थाना के घोंटीगांव के रहने वाले थे वहीं घायलों को छपारा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जानकारी देते हुए छपारा थाना पुलिस ने बताया है कि कुछ मजदूर खेत पर काम कर रहे थे घटना गड़ाघाट की है। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल घटना के संबंध में अभी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घायल हुए सभी लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन