Breaking News in Hindi

चिकन मसाला खरीदने जा रहे होमगार्ड जवान को किया किडनैप, फिर करवा दिया पकड़ौआ विवाह, 4 घंटे बाद…

बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लड़कों का जबरन किडनैप किया जाता है. फिर लड़कों की मर्जी के बिना ही किसी भी लड़की से उनकी शादी करवा दी जाती है. भागलपुर से फिर एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक होमगार्ड जवान का पहले अपहरण किया गया. फिर किडनैपर्स उसे 100 किलोमीटर दूर पूर्णिया ले गए. वहां उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया.

घटना नवादा के पास की है. पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र के सकूचा का रहने वाला है. सुमित के भाई वीरेंद्र के लिखित बयान पर नवगछिया थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. बताया कि सुमित ने होमगार्ड जवान का प्रशिक्षण पूरा किया है और सोमवार से नवगछिया थाना में उसे ज्वाइनिंग देनी थी. लेकिन इससे पहले ही उसका अपहरण कर उसकी शादी यानि पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया.

क्या हुआ सुमित के साथ?

वीरेंद्र ने कहा, ‘मेरा भाई सुमित अपने चचेरे भाई प्रभास कुमार के साथ बाइक से अपने मामा गौतम यादव के घर जगतपुर गया हुआ था. मामा के पास 1 लाख रुपया बकाया था जिसे लेने के लिए सुमित गया था. मामा ने रुपयों के साथ दो मुर्गे भी दिए थे. सुमित ने सोचा कि घर जाकर चिकन बनाएंगे. इसलिए रास्ते में उसने बाइक रोकी. चिकन मसाला लेने के लिए वह दुकान की तरफ जाने लगा. तभी स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने हथियार के बल पर सुमित को जबरन गाड़ी में बैठाया और साथ लेकर चले गए. अपहरणकर्ताओं में गोपाल यादव नाम का शख्स भी था. पूर्णिया ले जाकर सुमित की गोपाल यादव की बेटी से जबरन शादी करवा दी गई. इस दौरान सुमित और उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट भी की गई.’

सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

शादी के बाद सुमित को वे लोग बीच सड़क पर छोड़कर चले गए. सुमित ने किसी तरह घर वालों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी. फिर चार घंटे बाद सुमित और उसके भाई को बरामद कर लिया गया. मामले में पुलिस ने धोबिनिया के गोपाल यादव, रोहित यादव, भीली कुमार और अश्वनी कुमार को आरोपित बनाया. फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश जारी है. सुमित का मेडिकल करवाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप