Breaking News in Hindi

इंदौर में 6 साल के बच्चे की हत्या के मामले में दो दोषियों को फांसी की सजा, अपहरण कर मांगी थी चार करोड़ की फिरौती..

इंदौर के पास ग्राम पिगडंबर में डेढ़ साल पहले 6 साल के मासूम हर्ष चौहान की 4 करोड़ रुपए के लिए हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो दोषियों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। पूरी घटना 5 फरवरी 2023 की है। आपको बता दें पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर का है। जहां 5 फरवरी, 2023 की शाम को 6 वर्षीय हर्ष घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान  ऋतिक उसके यहां आया और घुमाने ले जाने का कहकर साथ ले गया।और उसका अपहरण कर लिया और फिरौती के लिया 4 करोड़ रु की मांग की गई। देर शाम पुलिस को जैसे ही मासूम के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस सक्रिय हो गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब दोनों ही आरोपी परिचित निकले तो परिवार भी दंग रह गया। रितेश उर्फ ऋतिक और विक्की उर्फ विक्रांत ने यह साजिश रची थी। जहां पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, जिस नंबर से उन्होंने फिरौती मांगी थी वहीं जिस कार में दोनों आरोपी मासूम को लेकर गए थे, वह विक्की के किसी रिश्तेदार की थी। जिस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। विक्की ने बताया कि पहले उन्होंने बच्चे को बातों में उलझाया और ओंकारेश्वर जाने का बोलकर उसे लेकर निकले थे। जब घर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो ऋतिक हर्ष को ले जाते हुए दिखाई दिया था।

वकील आशीष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए मामले की जनाकारी देते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयो को कोर्ट द्वारा सज़ा दी गई है… मासूम के माता पिता ने भी आए हुए फैसले को लेकर बात करते हुए कहा की हमारे साथ न्याय हुआ है। साथ ही पिता ये भी बोले कि आज आए फैसले से एक संदेश भी समाज को जाएगा कि रिश्तेदारी में रहकर अगर कोई अपराध करेगा तो उनको भी कड़ी सजा मिलेगी…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...