Breaking News in Hindi

उज्जैन पुलिस ने सटोरियों से करोड़ों का सट्टा पकड़ा ,नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन..

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 14 करोड़ 58 लाख रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन भी मिली है और विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं, बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे T 20 वर्ल्ड कप के मैच पर भी सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को 7 किलो चांदी और 17 देश की विदेशी मुद्रा भी मिली है।

पुलिस रात भर गिनती रही नोट, सुबह मंगाई मशीन

पुलिस रात भर नोट गिनती रही और शुक्रवार को नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह एमपी ,राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बिल्डर पियूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और सट्टे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापामार दिया। कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पियूष चोपड़ा मौके से भाग गया।

मुसद्दीपुरा और कृष्णा पार्क में पुलिस ने छापा मारा क्राइम ब्रांच ,साइबर टीम नील गंगा और खाराकुआं पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने ऑनलाइन एप्लीकेशन का उपयोग करने वाले 9 सट्टेबाजों को भी पकड़ लिया है। 31 मोबाइल फोन 19 लैपटॉप एक आईपैड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिम दो पेन ड्राइव तीन मेमोरी कार्ड समेत अन्य सामान के साथ 14 करोड़ 58 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप