Breaking News in Hindi

भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स… राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर क्यों उठाए सवाल?

लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि ईवीएम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. मुंबई में एनडीए के कैंडिडेट रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़ा हुआ था. NDA के इस कैंडिडेट की जीत सिर्फ 48 वोट से हुई है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने भी इसी घटना का जिक्र किया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.’

कांग्रेस ने मांगा चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण

वहीं, कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा, ‘आखिर NDA के कैंडिडेट के रिश्तेदार का मोबाइल EVM से क्यों जुड़ा था? जहां वोटों की गिनती हो रही थी, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? सवाल कई हैं, जो संशय पैदा करते हैं. चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए.’

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र की वनराई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी मंगेश पंडिलकर, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोटों से जीतने वाले शिवसेना उम्मीदवार रविंद्र वायकर का रिश्तेदार हैं. वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़ा फोन इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस मोबाइल फोन का इस्तेमाल ईवीएम मशीन को अनलॉक करने वाले ओटीपी को जनरेट करने के लिए किया गया था, जिसका इस्तेमाल 4 जून को NESCO सेंटर के अंदर किया गया था.

पुलिस ने भेजा नोटिस

वनराई पुलिस ने आरोपी मंगेश पंडिलकर और दिनेश गुरव को सीआरपीसी 41ए का नोटिस भी भेजा है, जो चुनाव आयोग (ईसी) के साथ एनकोर (पोल पोर्टल) ऑपरेटर थे. पुलिस ने अब मोबाइल फोन को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेज दिया है ताकि मोबाइल फोन के डेटा पता लगाया जा सके और फोन पर मौजूद फिंगरप्रिंट भी लिए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 4 जून को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना के दौरान नेस्को केंद्र पर हुई. मामला सामने आने के बाद कांग्रेस हमलवार हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?