Breaking News in Hindi

शाहरुख ने रोहित बनकर की युवती से दोस्ती, फिर इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

केसूर/सादलपुर। धार जिले के सादलपुर से लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से अपनी पहचान छुपाकर दोस्‍ती की और बाद में शादी का दबाव बनाया। उसने इस्‍लाम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया।

सादलपुर निवासी एक युवती के साथ चौकी सवेरा निवासी शाहरुख नामक एक युवक ने रोहित बनकर दोस्ती की। युवती के फोटो खींचकर उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

युवती को जब पता चला कि उक्त युवक मुस्लिम है, तो वह उससे दूरी बनाने लगी लेकिन शाहरुख आए दिन युवती को धमकाकर दबाव बनाता रहा।

गुरुवार रात्रि को जब युवती जुनैद के मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाइयां लेने गईं तो वहां शाहरुख भी पहुंच गया। युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा।

इस पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के अनेक लोग इकट्ठा हो गए। मौका देखकर शाहरुख वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए।

मामले में पुलिस ने शाहरुख के साथ उसके साथी जुनैद निवासी केसूर को भी आरोपित बनाया है। जुनैद द्वारा भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

दोनों आरोपित गिरफ्तार

सादलपुर थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि युवती सब्जी का ठेला लगती हैं। वहां पर सब्जी खरीदने के बहाने आरोपित युवक शाहरुख ने रोहित बनकर दोस्ती की। धीरे-धीरे वह इस्लाम आदि की बातें करने लगा।

कहता था कि इस्लाम धर्म बहुत अच्छा है। पुलिस ने दोनों पर छेड़छाड़ सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में दोनों ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

आसपास क्षेत्र से पुलिस बल पहुंचा

हिंदू संगठनों के लोगों ने उक्त मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में घटित न हो। कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जमा हो गए थे। मामले को देखते हुए सादलपुर थाने पर आसपास का पुलिस बल व वज्र वाहन पहुंच गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....