Breaking News in Hindi

डिंडोरी में आपसी विवाद में सूबेदार की गोली मारकर हत्या, भरमार बंदूक से उतारा मौत के घाट

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है।

 आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और बंदूक निकाल कर लाया और फायर कर दिया। जिससे सूबेदार धुर्वे की मौत हो गई, तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामदयाल को पकड़ लिया है मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। सूबेदार धुर्वे आरोपी रामदयाल का रिश्ते में ससुर लगता है, 4 साल पहले आरोपी ने अपने ही बेटे की मार्कशीट जला दी थी। तब से बेटा सुशील अपने पिता के घर नहीं जाता था। सुशील अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार के घर पर ही रहता था जिससे आरोपी नाराज चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....