Breaking News in Hindi

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या के दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे..

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, उन दोनों बदमाशों को पुलिस ने भोपाल के मंडी दीप से उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पिछले दिनों अपनी रैली की तैयारी कर रहे भाजपा नेता की दो बदमाश अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसके बाद नाराज समर्थकों ने बदमाशों के घर में आग लगा दी थी और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था, पुलिस ने भोपाल से दोनों को पकड़ा है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों को इंदौर लेकर पहुंच चुकी है ,और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है। जिस में एक अन्य नेता क़ा नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है, जिसने मोनू कल्याणे के बढ़ते कद के कारण हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वजह क़ा खुलासा पुलिस करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप