Breaking News in Hindi

सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग, धमाकों से सहमे लोग, पीथमपुर में अवैध रूप से भरी जा रही थी गैस

महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई।

घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। बताया जाता है कि जिस समय गैस सिलेंडर में विस्‍फोट के बाद आग लगी तब बिल्डिंग में अध‍िक लोग नहीं थे। आग लगने के दौरान एकाध‍िक धमाके सुनाई दिए। इससे लोगों में दहशत व्‍याप्‍त हो गई।

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन दल के साथ ही थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

मुख्‍य नगर पालिका अध‍िकारी निशिकांत शुक्‍ला के अनुसार मकान में अचानक आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया।

शुक्‍ला के अनुसार इस भवन में अवैध रूप से टंकियों में गैस भरी जा रही थी। यह अच्‍छा रहा कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....