Breaking News in Hindi

शादी के बाद पति नहीं, ससुर ने मनाई सुहागरात… रोती बिलखती दुल्हन ने पुलिस को सुनाई आपबीती

मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया. ससुर की उस पर पहले से ही गंदी नजर थी. पति के जाते ही ससुर ने उसके साथ रेप किया. जब बहू ने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने मदद करने के बजाय उसे ही धमकी दे डाली. सास ने कहा कि घर में रहना है तो सभी को खुश रखना पड़ेगा. सास के मुंह से ऐसी बातें सुनकर विवाहिता के होश उड़ गए.

वो फिर अपने मायके चली गई. उसने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई. फिर थाने जाकर ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है. मामला कोलार थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 24 साल है. कुछ समय पहले उसकी शादी कोलार में रहने वाले दिनेश के साथ हुई थी. दिनेश विदेश में नौकरी करता है.

शादी के बाद वो वापस विदेश चला गया. विवाहिता ने बताया कि उसके ससुर सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. शादी के बाद से उनकी उस पर गंदी नजर थी. पहले तो उसने ससुर की हरकतों को नजरअंदाज किया. लेकिन एक दिन जब वो डिनर करके अपने कमरे में गई तो ससुर उसके बेड पर आकर बैठ गया. फिर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा. जब उसने ससुर का विरोध किया तो उसने बहू का रेप कर डाला.

सास ने दी धमकी

बहू ने बताया कि अगले ही दिन उसने पूरी बात अपनी सास को बता दी. सास ने उल्टा उसे ही धमकी दे डाली. कहने लगी कि इस घर में रहना है तो सभी को खुश रखो. अगर इस बारे में किसी को बताने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा. विवाहिता सास की बातें सुनकर डर गई. फिर किसी बहाने वो ससुराल से बाहर निकली और सीधे अपने मायके जा पहुंची. उसने रोते-बिलखते पूरी घटना परिवार को बताई.

पुलिस वाले भी रह गए हैरान

परिवार सहित वो नजदीकी थाने पहुंची. यहां उसकी बातें सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. मामला कोलार थाना क्षेत्र का था. इसलिए पुलिस ने इसे वहां ट्रांसफर कर दिया. अब कोलार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर महिला के ससुर और सास के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?