Breaking News in Hindi

भोपाल में धरना-प्रदर्शन के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, पुतला जलाने के लिए भी लेनी होगी अनुमति

भोपाल। नगरीय पुलिस ने किसी भी तरह की रैली, धरना, प्रदर्शन यहां तक कि पुतला जलाने के लिए भी डीसीपी (आसूचना एवं सुरक्षा) की अनुमति लेना अनिवार्य किया है। ऐसा न होने पर संबंधित कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर उसका हजार्ना भी आयोजक को भुगतना होगा। इस आशय का आदेश नगरीय पुलिस कमिश्नर हरीनारायणाचारी मिश्र ने जारी किया है।

यह है आदेश

जिले में धारा – 163 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत
*- समस्त प्रकार के आयोजनों जैसे- धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, जूलुस, रैली, आमसभा, पुतला दहन, पद यात्रा, रथ यात्रा, वाहन रैली, ज्ञापन, कार्यालय, निवास व शासकीय भवन का घेराव आदि के आयोजन के लिए पुलिस उपायुक्त, आसूचना एवं सुरक्षा से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा आयोजनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ऐसे आयोजित कार्यक्रमों में अव्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दौरान होने वाली क्षति/क्षतियां की जिम्मेदारी भी आयोजकों की होगी।
*-अनुमति पत्र में दी गई सभी शर्तों का पालन करना, करवाना बाध्यकारी होगा।
*-यदि किसी समुदाय, संगठन, राजनैतिक दलों, समिति, प्रतिनिधिमंडल एवं आयोजकों द्वारा किसी सार्वजनिक, शासकीय स्थल, संपत्ति को क्षति पहुंचाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...