Breaking News in Hindi

बलौदाबाजार में एक कमरे में मिले 45 गायों के शव, हालत ऐसी कि देखकर रूह कांप जाए

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मरदा गांव में लगभग 30 से 45 गायों की मौत हो गई। कारण यह है कि गायों को एक छोटे से कमरे मे ठूस ठूस कर रखा हुआ था। बता दें कि जिस जगह पर गायों को रखा गया था, वहां पर उनके लिए न तो चारा की व्यवस्था थी न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था थी। वहीं गायों की कई दिनों पहले ही मौत हो गई थी लेकिन बदबू फैलने के कई दिन बाद उनकों निकाला गया। गायों की हालत ऐसी बनी है कि उनपर मक्खियां भिनभिना रही है। एक के ऊपर दूसरी गाय का शव पड़ा है। कईयों में तो कीड़े लगे हुए हैं।

हालांकि केंद्र एवं राज्य सरकार ने गायों के लिए निर्देश जारी किया गया था कि अगर गायों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई हो जैसे कि उन्हें बंद स्थान में अधिक समय तक रखना। उन्हें सही प्रकार से भोजन पानी नहीं देना या उनकी बीमारी को नजर अंदाज करना सीधे तौर पर उस व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी जो उसके देख भाल में लगे होंगे।

मामले में तहसीलदार ने कहा कि गायों की मौत की जांच और विश्लेषण के बाद ही जिम्मेदार का निर्धारण किया जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है। वहीं स्थानीय प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विस्तृत जांच के उपरांत ही कार्यवाही की बात कही गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...