Breaking News in Hindi

तीन बच्चों की मां पर दो पतियों ने ठोका दावा, पुलिस का भी चकरा गया माथा, फिर महिला ने…

बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दो पति एक पत्नी के लिए लड़ रहे थे. एक कह रहा था कि वो महिला का पति है. दूसरे का कहना था कि वो उसकी बीवी है. काफी देर तक ड्रामा चलता रहा. अंत में महिला ने दोनों में से एक पति को चुना. मामला गौरोल थाने का है.

गुरुवार को यहां थाने में एक महिला पर दो लोगों ने पति होने का दावा कर दिया. महिला तीन बच्चों की मां है. उसके 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक लड़की है. दोनों युवकों की बातें सुनने के बाद पुलिस उनका मामला सुलझाने में जुट गई. जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 22 साल पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुई थी.

पति से हुई कहासुनी

शादी के बाद उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई. इसी बीच 2018 में पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई. पत्नी अपनी 5 साल की बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर हाजीपुर चली गई और वहां एक कंपनी में काम करने लगी. इसी बीच महिला की कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से मुलाकात हो गई. उसके साथ वह ढोढ़ी आ गई और कुछ दिन बाद वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी.

महिला ने किसे चुना?

महिला के पहले पति राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह लगातार 7 साल से अपनी पत्नी को खोज रहा था. बीते मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि वह भटौलिया गांव में रह रही है. इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया गया. थाने पर दोनों पति महिला को अपने-अपने साथ ले जाने को तैयार हो गए. हालांकि, महिला फिर से पहले पति का साथ जाने पर अड़ गई. इसके बाद उसे पहले पति के साथ भेज दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन