Breaking News in Hindi

छुट्टी की घंटी बजते ही गेट पर खड़ी स्कूल वैन में लगी आग…लोगों की सूझ-बूझ से बचे अंदर फंसे बच्चे

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर गांव में एक प्राइवेट स्कूल की छुट्टी के वक्त स्कूल के मुख्य दरवाजे के वाहर खड़ी स्कूल वैन के सिलेंडर में अचानक से आग भड़क गई। बताया गया है कि जिस वक्त सिलेंडर में आग भड़की उस वक्त आग की लपटें स्कूल के दरवाजे की ओर उठने लगी। उसी वक्त बच्चों का भी निकलना हो रहा था। गनीमत रही कि आग की लपटों की चपेट में कोई भी बच्चा नहीं आया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जिनके द्वारा स्कूल के पीछे दीवार से बच्चों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सैन्ट्रल अकेडमी स्कूल के बाहर खड़ी मारूती वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना लगते ही ग्रामीण सहित सीहोर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्कूल के पीछे की दीवार से स्कूल में फंसे करीबन 100-150 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

साथ ही गैस एजेन्सी स्टॉफ की मदद से मारूती वैन मे लगी आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों और पुलिस की सूझ बूझ व तत्परता से इस घटना क्रम में किसी भी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप