Breaking News in Hindi

जबलपुर में देर रात को गैंगवार, दो गुटों में हुई फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शुक्रवार की देर रात को दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार हुई, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई फायरिंग में दोनों ही पक्ष से एक-एक युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गैंग का मदन महल संजीवनी नगर के क्षेत्र में आतंक है गैंगवार की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन जब तक बदमाश भाग चुके थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्कू पटेल और अंशुल केवट शहर के कुख्यात बदमाश हैं जो मदन महल के रहने वाले हैं उनकी जबलपुर में गैंग चलती है और वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच विवाद हो जाता है।

 शुक्रवार की देर रात को एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई इस दौरान यादव कॉलोनी में रहने वाला मुक्कू पटेल जब अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था तभी अंशुल केवट अपने साथी गौरव ठाकुर और चार लड़कों के साथ आया और फायरिंग कर दी, मुक्कू पटेल ने भी फायरिंग कर दी घटना में मुक्कू और गौरव के कमर में गोली लगी है। वहीं गौरव ठाकुर का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था सभी सामने मुक्कू पटेल खड़ा हुआ था अंशुल और मुक्कू की पुरानी रंजिश है।

जिसके चलते अचानक फायरिंग हो गई गौरव ने बताया कि मुक्कू का साथी यश पटेल है जिससे कि पुराना विवाद है इसलिए फायरिंग की गई है। मुक्कू पटेल ने पुलिस को बताया कि अंशुल केवट के खिलाफ दुर्गेश पांडा के मामले में गवाही होना है, उस गवाही को पलटने का दबाव बनाने के लिए फायरिंग की गई है। दोनों घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची मदन महल थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...