Breaking News in Hindi

दमोह की गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, CM मोहन यादव बाढ़ से बिगड़े हालात का ले रहे जायजा

मध्य प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है. कई नदियां उफान पर हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश से उपजे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री डॉ यादव स्वयं प्रदेश के जलमग्न निचले इलाकों की जानकारी ले रहें हैं और बस्तियों के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं.

इस बीच दमोह जिले में बड़ा हादसा होते होते बच गया. जिले के हटा क्षेत्र में भारी बारिश से पाटन गांव के पास लमती नाला के उफान पर आने से पाटन गांव की एक गर्भवती महिला नाले की पुलिया पर फंस गईं. जिसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है.

सोशल मीडिया का प्रशासन ने लिया संज्ञान

गर्भवती महिला के नाला के उस पार फंसने की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन को मिली. दमोह जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर तत्काल बचाव दल का गठन किया गया. हटा एसडीएम राकेश मरकाम, नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार और बीएमओ उमाशंकर पटेल स्वास्थ्य अमले के साथ मौके पर पहुंचे.

108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया

एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया. गर्भवती महिला को एक बांस के चद्दर बनाकर बाढ़ के संकट से सुरक्षित बाहर निकाला गया. नाला के इस पार इंतजार कर रहे स्वास्थ्य अमले द्वारा गर्भवती महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंचाया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...