Breaking News in Hindi

बीड़ी पीने के चक्कर में यात्री कर बैठा जानलेवा गलती, साबरमती ट्रेन ने दो टुकड़ों में काट दी बॉडी

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छोटी सी गलती से एक व्यक्ति की जान चली गई। ट्रेन में यात्रा कर रहा एक यात्री बीड़ी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया यात्री की रेलवे स्टेशन पर ही मौत हो गई। इस हादसे के दौरान व्यक्ति का शरीर भी दो हिस्सों में बंट गया यह पूरी घटना राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेलवे स्टेशन की है। जीआरपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय यादव से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से दरभंगा जा रही साबरमती एक्सप्रेस खड़ी थी, इसी ट्रेन में एक व्यक्ति सफर कर रहा था और बीड़ी पीने के लिए रेलवे ट्रैक पर उतर गया।

ट्रेन ने चलने का अचानक दे दिया सिग्नल

 इस दौरान अचानक ट्रेन ने चलने का सिग्नल दे दिया ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति का पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे ट्रेन के 14 डिब्बे एक-एक कर उस शख्स के ऊपर से गुजर गए। मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया इसके बाद उस व्यक्ति के जेब में मिली पर्ची से उसकी पहचान की गई मृतक यूपी का रहने वाला था और काम की तलाश में जा रहा था। मृतक की पहचान मुन्नालाल के रूप में हुई है।

काम की तलाश में राजगढ़ से गुना जा रहा था मुन्नालाल 

मुन्नालाल काम की तलाश में राजगढ़ से गुना के लिए जा रहा था घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन ब्यावरा पहुंच गए थे। जीआरपी पुलिस का कहना है की ट्रेन से अचानक खट – खट की तेज आवाज आ रही थी, इसके बाद जब ट्रेन गुजरी तो देखा कि मुन्ना लाल का शरीर दो हिस्सों में बंट गया इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...