Breaking News in Hindi

सज्जन सिंह वर्मा पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, PM मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान

इंदौर : कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। उनके बयान को लेकर जहां विश्व हिंदू परिषद की निंदा की है और राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है, वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। भायुमो ने पीएम मोदी पर की इस टिप्पणी के लिए सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इंदौर के एमजी थाना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इक्ट्ठे हुए। उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इंदौर में कल कांग्रेस द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर एक जंगी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद सर्जन सिंह वर्मा ने एक बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हाल पूर्व में श्रीलंका का हुआ और वर्तमान में बांग्लादेश का हुआ है, जहां पर प्रधानमंत्री निवास पर लोगों लोग घुस गए हैं। इस तरह भारत में भी गलत नीतियों के कारण नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री निवास पर भी लोग घुस जाएंगे। इसके विरोध में आज एमजी रोड थाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी के द्वारा एक शिकायती आवेदन दिया गया। जिसमें सज्जन सिंह वर्मा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....