Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दतिया में सर्पदंश के दो मामले आए सामने, बुजुर्ग और युवक की सांप के काटने से मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सांप के काटने से एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पहली घटना जिगना थाना क्षेत्र में आने वाले गांव नुनवाहा की है यहां पर एक 22 साल के युवक को घर में सोते समय सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। युवक के पैर में जहरीले सांप ने काटा था दूसरी घटना गोदन थाना क्षेत्र में आने वाले गांव पडरी की है यहां पर खेत में बनी कोठी पर एक बुजुर्ग को त्रिपाल उठाते समय जहरीले सांप ने काट लिया।

बुजुर्ग का नाम प्रकाश था जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटना गुरुवार शाम की हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें की बारिश के मौसम में खेतों में छुपे सांप और अन्य विषैले जंतु इस समय आबादी वाले इलाकों में जाकर छुप जाते हैं और लोगों को अपना निशाना बनाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.