Breaking News in Hindi

मंत्री राकेश सिंह को भाजपा पार्षद का लगा धक्का , पैर फ्रैक्चर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को कांवड़ यात्रा में पीछे से जोरदार धक्का लग गया, जिसकी वजह से उनका पैर मुड़ गया था और राकेश सिंह गिरते – गिरते बच गए जब डॉक्टर के पास गए तो उनके पैर में फ्रैक्चर निकला है। मंत्री का कहना है कि वह ठीक हैं डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को जबलपुर पहुंचे थे और यहां पर ग्वारीघाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में मंत्री शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में मौजूद थे। यात्रा के दौरान भीड़ का धक्का पीछे से आया और भाजपा पार्षद मालती चौधरी को लगा वह संभल नहीं पाईं और मंत्री राकेश सिंह से टकरा गईं। बताया जा रहा है कि राकेश सिंह के पैर में माइनर फ्रैक्चर आया है डॉक्टर ने उनको बेड रेस्ट की सलाह दी है। राकेश सिंह का पैर मुड़ गया था वहां पर मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...