Breaking News in Hindi

विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस जबरन तारीखों में उलझाने का काम कर रही है’

भोपाल। आज छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश में भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच भारत के सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाले राज्य मध्य प्रदेश में इसी दिवस को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बयान दिया है कि,कांग्रेस जबरन तारीखों में उलझाने का काम कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने बयान देते हुए बताया कि, बीजेपी सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को हम जनजाति दिवस मनाते हैं। कांग्रेस बताए लंबे समय तक वह सत्ता में रहे है उन्होंने जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए क्या किया है। जबकि, जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से लगातार न केवल आदिवासी वर्ग का उत्थान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी महानायकों को सम्मान भी दिया जा रहा है।

दरअसल, आज आदिवासी दिवस के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित नहीं होने पर पूर्व CM कमलनाथ ने राज्य की मोहन सरकार को घेरा है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए उसे आदिवासी विरोधी भी बताया है. कमलनाथ के अलावा झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश घोषित किया गया था। बाद में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इस अवकाश को समाप्त कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...