Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सरकारी जमीनों पर गुमटी रखकर अतिक्रमण, अनदेखी कर रहा तहसील प्रशासन

भिंड। शहर के लिए अवैध तरीके से रखी गुमटियां और हाथ ठेले नासूर बनते जा रहे हैं। हालत यह है, कि दबंग लोग गुमटियां रखवाकर नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण करवा रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से पुलिस-प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर पर रहा है। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने गुमटियों को हटाने के लिए अभियान चलाया था। इसके बाद कोई अभियान नहीं चलाया गया।

नपा के अनुसार करीब 400 ठेले व गुमटीवाले 5 रुपये रोज किराया देते हैं। इनमें भी केवल 200 गुमटी संचालक ही रोज रसीद कटवाते हैं। नपा सूत्रों के अनुसार इटावा रोड, आरटीओ ऑफिस के बाहर नपा का एक भी किराएदार नहीं हैं। इसके बाद भी यहां 20 से अधिक गुमटियां रखी हुई है। इनमें अधिकतर नपा कर्मचारियों और नेताओं से जुड़े लोगों की हैं।

इसलिए रखते हैं गुमटी

अवैध गुमटी लगाने का मुख्य कारण सरकारी जमीन पर कब्जा है। सत्ता से जुड़े लोग विभिन्न स्थानों पर गुमटियां लगतो हैं। ताकि भविष्य में यदि निर्धारित स्थान पर कोई दुकान बनाती है तो वह प्राथमिकता से उन्हें दी जाए। कई जगह ऐसा हो भी चुका है और पात्र वंचित रह जाते हैं।

महंगे किराए में उठा रखी हैं गुमटी

शहर में कई जगह राजनीतिक पहुंच वाले लोगों ने अवैध तरीके से मुख्य जगह पर गुमटी रखवा दी हैं। इन गुमटियों पर वह खुद कारोबार नहीं करते हुए दूसरों को किराए पर दे रखी हैं। सबसे अधिक कीमत बस स्टैंड, संतोष माता मंदिर के पास, अटेर रोड, इटावा रोड, गौरी सराेवर, जेल रोड, इंदिरा गांधी चौराहे के पास और मेला ग्राउंड पर रखी गुमटियों की हैं। क्योंकि यहां नपा की दुकानें नहीं हैं। ऐसे में दबंगों ने यहां गुमटी रखकर किराए पर उठा रखी है।

हाथ ठेले भी बन रहे हैं परेशानी

शहर के सदर बाजार, बंगला बाजार, पुस्तक बाजार, स्टेशन रोड पर खड़े होने वाले हाथ ठेले भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्थिति यह है कि सदर बाजार में ठेले दोनों ओर खड़े हो जाते हैं। जिससे 30 फीट की सड़क महज 7 फीट की रह जाती है। स्थिति यह है कि दोपहर 12 से शाम 5 बजे सदर बाजार में लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवार और चार पहिया वालों को होती है।

यह भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं

बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर दुकान लगा ली जाती हैं। दुकान पर आने वाले ग्राहक सड़क पर बाइक खड़ी कर देते हैं, जिससे कारण बाजार में जाम लग जाता है। सामान को हटाने के लिए भी नपा और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी तरह बंगला बाजार, भूता बाजार, बतासा बाजार, पुस्तक बाजार में दुकान के सामने बाइक खड़ी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.