Breaking News in Hindi

ऐश्वर्या राय बच्चन से तलाक पर अभिषेक ने नहीं तोड़ी चुप्पी, 8 साल पुराना है बयान

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी. पिछले कुछ महीने से दोनों के तलाक की अफवाह उड़ रही थी. इस बीच सोमवार को ऐसी रिपोर्ट्स आई कि तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अभी भी वो शादीशुदा हैं. अब अभिषेक बच्चन के इस बयान की सच्चाई सामने आ गई है. जिस बयान को अभी का बताया जा रहा है वो काफी पुराना है. उस वक्त भी ऐश्वर्या से उनके बिगड़ते रिश्ते पर सवाल हुआ था, जिसका जवाब अभिषेक ने दिया था.

बात 2016 की है. उस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म सरबजीत आ रही थी. अभिषेक बच्चन ने फिल्म सरबजीत के प्रीमियर में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही शादी पर बयान दिया था. मीडिया ने उनसे ऐश्वर्या से रिश्ते पर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, “इस बारे में मुझे आप लोगों से कुछ भी बोलने की ज़रूरत नहीं है…दुख की बात है कि मुझे लगता है कि आप लोगों ने इस चीज़ को अलग तरह से समझ लिया है. पर मैं समझता हूं कि आपने ऐसा क्यों किया. आप सभी को कुछ स्टोरीज़ फाइल्स करनी होती हैं. कोई बात नहीं. हम सेलिब्रिटीज़ हैं, हमें ये झेलना पड़ता है.”

उस वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए कहते हैं, “मुझे माफ कीजिएगा पर मैं अभी भी शादीशुदा हूं.” अब ये आठ साल पुराना बयान एक बार फिर वायरल हो गया है और इसे अभी का बयान बता दिया गया. बॉलीवुड नाव के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो आज भी है. इससे साफ है कि अभी जो रिपोर्ट्स की जा रही हैं वो गलत हैं.

क्यों उड़ी तलाक की अफवाह?

पिछले कुछ महीने से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्ते पर अलग अलग तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तलाक तक की बात कही गई. इस बीच अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के शादी और शादी के फंक्शन में ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ नहीं पहुंचीं. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्या नंदा, अभिषेक बच्चन एक साथ पहुंचे थे. वहीं, बाद में ऐश्वर्या राय और अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी समारोह में पहुंचीं थीं. इसके बाद से तलाक की अफवाहों को और बल मिलने लगा था.

इसके अलावा पिछले महीने ही अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डिवोर्स पर किए गए एक पोस्ट को लाइक कर दिया था. इसके बाद फिर से तलाक की चर्चा होने लगी थी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. कौन सपना नहीं देखता कि शादी के बाद हमेशा खुश रहें और बूढ़े कपल्स जैसे वीडियो में हाथ पकड़े गलियों में घूमते हैं, वैसे घूमें. कभी कभी जिंदगी वैसी नहीं होती, जैसा कि हम उम्मीद करते हैं. पर कई दशकों तक साथ रहने के बाद, जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा साथ गुज़ारने और एक दूसरे पर भरोसा करने के बाद जब लोग अलग होते हैं तो इसका सामना कैसे करते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?