Breaking News in Hindi

विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में बोले सीएम मोहन, धर्म के आधार पर देश का बंटवारा इतिहास का काला अध्याय

भोपाल। 77 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान के रूप में एक नया राष्ट्र अस्तित्व में आया था। देश के बंटवारे की बरसी को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के विभाजन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभाजन का दंश झेलने वाले विस्थापित परिवारों को भी आमंत्रित किया गया। मंच से सीएम ने इनका सम्मान भी किया।

विभाजन की विभीषिका से लें सबक

इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों द्वारा इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाना, विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि है। विभाजन की विभीषिका जैसी अतीत की गलतियों से सीख लेकर हम सभी भविष्य की लंबी उड़ान के लिए तैयार हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...