Breaking News in Hindi

कोलकाता के जिस हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का हुआ था रेप वहां के 200 स्टाफ का हुआ ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है. आज देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA की अपील पर सभी OPD बंद हैं. इस बीच कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है. कई डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया है.

आरजी कर अस्पताल के 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का ट्रांसफर किया गया. कहा जा रहा है कि 14 और 15 अगस्त की रात को जो हंगामा हुआ था उसके बाद से नर्सिंग स्टाफ भी स्ट्राइक पर चले गए थे और प्रिंसिपल के खिलाफ उन्होंने माहौल बनाया था. वहीं, 32 डॉक्टर दूसरे अस्पताल से आरजी कर अस्पताल बुलाए गए हैं. ये सभी डॉक्टर कोलकता से बाहर के हैं.

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि जो डॉक्टर इस पूरे मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं उनका ट्रांसफर किया गया है. वहीं, इस सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस और सीबीआई एक्शन में है. अस्पताल में गुंडागर्दी मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और सीबीआई ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. केंद्रीय एजेंसी आरजी कर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बाद अब सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज कर रही है. वो गार्ड्स जो वारदात वाली रात अस्पताल में तैनात से उससे पूछताछ कर रही है.

सीबीआई 10 से ज्यादा लोगों के दर्ज कर चुकी बयान

सीबीआई पिछले 3 दिनों में पीड़िता के परिवार समेत 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने 30 से 35 लोगों की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में मृतक के कुछ दोस्त भी शामिल है. ये वो दोस्त है जिनके नाम पीड़ित परिवार को CBI ने दिए है. CBI अस्पताल के कुछ डॉक्टर्स और स्टूडेंट को समन कर रही है. उसके रडार पर अस्पताल के कुछ गार्ड और कोलकाता पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी हैं. सीबीआई ने वारदात की जगह पर आरोपी के साथ सीन रीक्रिएट भी किया.

सीबीआई ने RG कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से कई सवाल पूछे हैं. सीबीआई सूत्रों की मानें तो संदीप घोष से घटना के दिन की उनकी मवमेंट के बारे में पूछताछ हुई. वारदात के अगले दिन के घटनाक्रम से जुड़े सवाल पूछे गए. सीबीआई की टीम संदीप घोष से घटना वाले दिन और उसके बाद की कॉल डिटेल्स से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे हैं.

हड़ताल के समय इमरजेंसी सेवाएं चालू

इधर, IMA ने आज देशभर के सभी छोटे बड़े अस्पतालों में बंदी का ऐलान किया है. IMA के मुताबिक, डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत आज सुबह 6 बजे से हो गई है और जो कल सुबह 6 बजे तक चलेगी. इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन OPD के साथ बाकी सेवाएं बंद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....