Breaking News in Hindi

ग्वालियर से बैरसिया के रास्ते भोपाल आ रहा 20 क्विंटल मावा पुलिस ने पकड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर नकली मावे पर लगातार कार्रवाई जारी है, शनिवार को ग्वालियर से भोपाल आ रहे मावा की खेप को ईंटखेड़ी पुलिस ने पकड़ लिया और गाड़ी में रखा 20 क्विंटल मावा जब्त कर लिया है। पिकअप वाहन में 50 डलिया मावा रखा हुआ था।

 जिसके बाद ईंटखेड़ी पुलिस ने तत्काल इस बात की सूचना खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को दी खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मावा को अपने कब्जे में ले लिया है और इसे कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया गया है।

ताकि इसके स्वामित्व का दावा करने वाले विक्रेता से मावा के नमूने लेकर गुणवत्ता का परीक्षण कराया जा सके आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम शनिवार को बैरागढ़ क्षेत्र में पहुंची यहां पर 6 मावा विक्रय केंद्रों से मावा के नमूने एकत्रित किए, इस पर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से जांच उपरांत खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन