Breaking News in Hindi

जन्माष्टमी पर इस बार बन रहा द्वापर युग जैसा दुर्लभ संयोग, हर मुराद होगी पूरी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इस त्योहार को एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन भगवान कृष्ण के जन्म को त्योहार के रूप में मनाते हैं. साल 2024 की जन्माष्टमी कई मायने में खास होने जा रही है. इसकी पीछे की सबसे बड़ी वजह है इसकी टाइमिंग. इस जन्माष्टमी में ठीक वैसे ही योग बन रहे हैं जैसे द्वापर काल में श्रीकृष्ण के जन्म के समय बने थे. इसलिए इस बार जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण की आराधना करने से काफी लाभ होगा.

कब है जन्माष्टमी?

श्री कृष्ण जन्माष्टमी भादप्रद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार भादप्रद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन 27 अगस्त को सुबह 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

कब है पूजा का मुहूर्त?

रक्षाबंधन की तरह ही जन्माष्टमी पर भी तिथि और योग की बहुत महत्ता है. इस बार जन्माष्टमी पर पूजा का मुहूर्त 27 अगस्त को 11 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 12 बजकर 43 मिनट तक चलेगा. इस बार पूजा की कुल अवधि 44 मिनट की रहेगी. रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 26 अगस्त की शाम 3 बजकर 55 मिनट से होगी जो 27 अगस्त को शाम 3 बजकर 38 मिनट तक चलेगी.

कैसा संयोग बन रहा?

इस बार की खास बात ये है कि इस बार जन्माष्टमी पर वैसा ही संयोग बन रहा है जैसा तब बना था जब नंदलाल ने द्वापर युग में इस धरती पर जन्म लिया था. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था. इसके साथ ही सूर्य, सिंह राशि में और चंद्रमा वृष राशि में है. ऐसा ही श्रीकृष्ण के जन्म के समय भी था. इस बार 26 अगस्त 2024 को हर्षण योग और जयंत योग भी बन रहा है जो ये बताता है कि इस जन्माष्टमी को कृष्ण की आराधना करने से मन मांगी मुराद पूरी होगी और काफी लाभ मिलेगा. ये एक बहुत दुर्लभ योग है और ऐसा बार-बार देखने को नहीं मिलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप