Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में पिस्टल लहराते हुए राह चलते लोगों से मारपीट करने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड़ का एक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में चार युवक आने जाने वाले लोगों के साथ हथ में पिस्टल लिए जमकर मारपीट कर रहे थे। वहीं एरोड्रम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसी जग जुलूस निकाला जहां लोगों से मारपीट की गई थी जिस में  एक पुलिस कर्मी का भतीजा भी शामिल था। दरअसल इन दिनों नशा और नशे का कारोबार इंदौर शहर में फल फूल रहा है। जिस कारण इंदौर शहर में अपराध का ग्राफ भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

दो दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड़ पर चार युवक आने जाने वाले लोगों के साथ हथियार लेकर मारपीट कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था घटना का वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा वैसे ही तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपी जिस में एक पुलिस कर्मी का भतीजा भी शामिल था।

 उनको पकड़ कर उसी जगह चारों आरोपियों का पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया, जहां वह लोगों से मारपीट कर लोगों में अपनी दहशत जमा रहे थे। बहरहाल पुलिस द्वारा बताया गया है की पूरे मामले में फरियादी द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है ना ही पुलिस के पास कोई शिकायत करने पहुंचा पुलिस फरियादी की तलाश कर रही है ताकि चारों बदमाशो के खिलाफ कोई कंप्लेंट लिख सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.