Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक और मरीज ने तोड़ा दम

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्वाइन फ्लू से एक 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक को रायपुर से इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक मरीज उमाशंकर सोनी कोरिया जिले के ग्राम कटकोना का रहने वाला था। बुजुर्ग की मौत के बाद सरगुजा संभाग में स्वाइन फ्लू से मौत का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। मृतकों में दो कोरिया जिले से जबकि एक मौत अंबिकापुर जिले में हुई है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन ने वायरोलॉजी लैब का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि वायरोलॉजी लैब का और विस्तार किया जाएगा, ताकि यह किसी भी विषम स्थिति के लिए तैयार रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.