Breaking News in Hindi

सिवनी के बंडोल में 13 वें दिन कुएं में मिले घर से लापता महिला समेत दो बच्चों के शव

सिवनी । घर से लापता महिला और उसके दो बच्चों का शव 13 वे दिन गांव से दूर खेत में बने कुएं में मिला है। महिला के शव के साथ गमछे में बंधे एक बेटे का शव मिलने से संभावना जताई जा रही है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या की है।

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही पुलिस

इस मामले में फिलहाल बंडोल पुलिस तीनों मृतकों के शव की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।बंडोल थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में तीन मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पति से विवाद के कारण महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

15 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया है कि बीसावाड़ी गांव की रहने वाली राजकुमारी धुर्वे (28) बीते 14 अगस्त को अपने बेटे रुद्रांश (5) व बेटी सान्या (3) को लेकर घर से कहीं चले गई थी। 15 अगस्त को महिला के पति सवींद्र धुर्वे ने बंडोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और स्वजनों ने राजकुमारी और बच्चों की हर जगह तलाश की, लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार 27 अगस्त को बीसावाड़ी गांव से करीब तीन किमी दूर एक खेत में तीनों के शव सड़े गले हालत में मिले।

सात साल पहले राजकुमारी का विवाह हुआ था

थाना प्रभारी ने बताया है कि सात साल पहले राजकुमारी का विवाह हुआ था। उसका पति खेती करता है। राजकुमारी का मायका राहीवाड़ा का है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजकुमारी का उसके पति के साथ रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आक्रोश में अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...