Breaking News in Hindi

जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में भी हिली धरती

जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था. अफगानिस्तान में 11:26 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया.

अफगानिस्तान के अलावा जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद और आसपास के इलाकों में धरती हिली है. यहां भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई है. पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

8 दिन पहले भी यहां हिली थी धरती

कुछ दिन पहले ही इन दोनों जगहों के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 20 अगस्त को बारामूला में सुबह सुबह धरती हिली थी. 6 बजकर 45 मिनट पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. उस दिन भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी. उधर, अफगानिस्तान में आए दिन भूकंप की खबरे आती रहती हैं.

कश्मीर घाटी भूकंप जोन 5 में आती है

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मुताबिक, कश्मीर घाटी भूकंप जोन 5 में आती है. भूकंप के खतरे को लेकर भारत को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. इन क्षेत्रों में से जोन 5 में सबसे अधिक भूकंपीय जोखिम है और जोन 2 में सबसे कम जोखिम है. कश्मीर घाटी और डोडा जिले के सभी जिले भूकंपीय जोन 5 में आते हैं और बाकी जिले भूकंपीय जोन 4 में आते हैं. 2005 में जम्मू और कश्मीर में एक बड़ा भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिसने जमकर तबाही मचाई थी. ये तबाही ज्यादातर सीमावर्ती गांवों खासकर बारामूला और कुपवाड़ा जिले में मची थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...