Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बहराइच: पकड़ाया एक और आदमखोर भेड़िया.. 9 को बना चुके शिकार, 200 लोग लाठी लेकर दे रहे पहरा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है. भेड़ियों ने जिले में 9 लोगों की जान ले ली है, इनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं. वन विभाग की मशक्कत के बाद एक और भेड़िये को पिंजरे में कैद कर लिया गया है. इसके पहले भी तीन भेड़िए को वन विभाग ने पकड़ लिया, जिनमें दो मादा और एक नर है. गांव के लोग भी अपनी जान बचाने के लिए लाठी के सहारे ही घरों से बाहर निकलते हैं. गांव में 200 लोग लाठियों के साथ गांव में पहरा दे रहे हैं. अभी भी कुछ भेड़िये गांव में खुले घूम रहे हैं, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है. गांव में भेड़ियों का ये आतंक नया और ताजा नहीं है, गांववाले मार्च के महीने से ही भेड़िये के आतंक से डरे हुए हैं.

मार्च महीने से ही कई गांवों में एक्टिव भेड़िये ने सबकी नाक में दम कर रखा है. भेड़ियों ने औराही जगीर, कोलैला, नथुवापुर, बड़रिया, नकवा, नयापुरवा के इलाकों में समय-समय पर हमला किया, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों को भेड़ियों ने घायल कर दिया है. भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें काफी मशक्कत कर रही हैं, जिससे उन्हें पकड़ा जा सके, लेकिन अभी भी सारे भेड़ियों को पकड़ा नहीं जा सका है.

18 टीमों ने दिन-रात एक किया

भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की 18 टीमों की तैनाती की गई है, जो दिन रात इलाके में गश्त कर रही हैं, ताकि सारे भेड़ियों को पकड़ा जा सके, लेकिन अभी भी दो भेड़िए वन विभाग की टीम को चकमा दे रहे हैं. पकड़े गए भेड़ियों को गोरखपुर के जू में छोड़ दिया जाएगा.

मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने कहा कि आज एक भेड़िये का पकड़ा जाना हमारे लिए सफलता का दिन है. अब इसे जू में भेजा जाएगा. भेड़िया को पकड़ने के लिए घेरा गया फिर ट्रांकुलाइज किया गया उसके बाद फिर पिजरे में रखा गया. कुल चार भेड़िए पकड़े गए हैं. बाकी जल्दी पकड़े जाएंगे. दो अभी भी बाहर हैं. इन सभी को गोरखपुर जू भेजा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.