Breaking News in Hindi

SHO की फेयरवेल पार्टी, डांस करते समय कांस्टेबल गिरा, मौत…क्या आया था हार्ट अटैक?

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की ड्यूटी पर ही मौत हो गई. डॉक्टरों ने कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की है. इस घटना के दौरान हेड कांस्टेबल रवि कुमार रूपनगर थाने में तैनात थे. बुधवार शाम थाने में फेयरवेल पार्टी चल थी बताया जा रहा है कि उसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और अचानक से हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

साथी उन्हें नजदीकी अस्पताल में भी लेकर गए थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रवि का डांस करते का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था. ये फेयरवल पार्टी रूनगर थाने में आयोजित की गई थी.

डांस करते-करते निकली जान

पुलिसकर्मी की नौकरी अन्य नौकरियों से थोड़ी मुश्किल और जिम्मेदारियों से भरी हुई होती है. ऐसे में पार्टी और एंज्वायमेंट के लिए ज्यादा समय नहीं होता है. बिजी जिंदगी से समय निकालकर मृतक कांस्टेबल एक फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए गए हुए थे. चिंताओं से मुक्त होकर वो बिल्कुल मस्तमौला होकर डांस कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा और वो नीचे गिर पड़े, उन्हें बिना देरी करते हुए नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसी को नहीं पता था कि ये रवि का आखिरी दिन है. रवि के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...