Breaking News in Hindi

मुरैना में घर पर अकेली युवती ने खा लिया जहर, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी..

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 18 साल की युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है, युवती ने जब यह कदम उठाया तब उसकी मां मायके में थी। यह घटना शुक्रवार की है युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम कृष्णा था और 18 साल की कृष्णा थाना स्टेशन रोड़ की रहने वाली थी उसके पिता मजदूरी करते हैं। युवती की मां लंबे समय से अपने मायके में रह रही है और मां के साथ उसकी दोनों बहनें भी मायके में ही थीं।

युवती के जहर खाने का पता चलते ही पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्टेशन रोड़ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...