Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

छतरपुर में छत पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटी की मौत,मां सदमे में

छतरपुर। छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के तहत वरद्वाहा तपरन में सोमवार शाम को एक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से एक युवती गंभीर रूप में घायल हो गई। बेटी के बिजली की चपेट में आने से उसकी मां सदमे में आ गई! मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेटी की मौत हो गई।

बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम वरद्वाहा तपरन में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक गाज गिर गई। हादसे में छत पर गेहूं बटोर रही ज्योति पुत्र खुमान पाल उम्र 20 साल की मौत हो गई। मां रामसखी पत्नी खुमान पाल उम्र 45 साल सदमे में है।

बिजली गिरने से बेटी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मां को भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी। स्वजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। मां सदमे में है। ऐसा पहली बार हुआ जब आकाशीय बिजली बिना पानी बरसे गिरी हो। ज्योति के पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.