Breaking News in Hindi

शिवपुरी में महुअर नदी में मिला युवक का शव, नदी किनारे खड़ी थी बाइक

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले करेरा कस्बे के मुक्तिधाम के पास महुअर नदी में एक युवक डूब गया, आपको बता दें कि बुधवार को गोताखोरों की मदद से नदी से युवक के शव को बाहर निकाला गया है। युवक की बाइक मंगलवार को नदी किनारे परिजनों को मिली थी तब से युवक की तलाश की जा रही थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाला 25 साल का कन्हैया वर्मा मंगलवार को अपनी बाइक से घर से निकला था।

इसके बाद कन्हैया घर नहीं पहुंचा उसकी बाइक महुअर नदी के पास मिली थी। पुलिस और परिजन लगातार कन्हैया वर्मा की तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार की शाम तक उसका कोई पता नहीं लगा। बुधवार को कुछ गोताखोरों को नदी में उतारा गया इसके बाद कन्हैया का शव नदी में मिल गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन