Breaking News in Hindi

शर्मसार हुआ उज्जैन! महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर रेप, लोग बनाते रहे वीडियो

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला के साथ सरेराह दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपी ने महिला के साथ फुटपाथ पर दुष्कर्म किया है,वहीं इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है और गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला को थाने लाया गया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का कहना है कि वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती है, आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला और उसको शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया इसके बाद आरोपी भाग गया।

महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

आपको बता दें कि कोयला फाटक पर काफी भीड़ भी रहती है और इस सड़क पर पेट्रोल पंप और शराब की दुकान भी है। वारदात के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया, सीएसपी ओपी मिश्रा का कहना है कि बुधवार की यह घटना है चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रहने वाली 45 साल की महिला कचरा प्लास्टिक बीनने का काम करती है,आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और दुष्कर्म किया है आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 वहीं इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है! इस बार भी काला टीका Ujjain की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है!

यह सोचकर ही स्‍तब्‍ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं. ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए! यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल हैं, तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं. दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है!

अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं

प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है! शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो! बेशर्मी से भरी इस निर्लज्ज व्यवस्था के खून में आखिर उबाल कब आएगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...