Breaking News in Hindi

मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले सिहोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई है,आपको बता दें कि युवक नदी में नहाने के लिए गया था स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रेस्क्यू किया गया एसडीआरएफ की टीम ने युवक की लाश को नदी से बाहर निकाल लिया है।

घटना शुक्रवार शाम की है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुखलाल पांचोली गांव का रहने वाला था और कुंवारी नदी में नहाने के लिए गया था। कई लोगों ने उसे नदी में नहाते हुए भी देखा था नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी की तरफ चला गया। नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने जब युवक के कपड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी गई।

सिहोनिया थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिहोनिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौड़ का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...