Breaking News in Hindi

हरियाणा में नहीं बन पाई कांग्रेस-AAP के बीच बात? संजय सिंह बोले- समय कम, जल्द आएगी हमारी लिस्ट, सभी सीटों पर है तैयारी

आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह का कांग्रेस के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा में पूरी तैयारी है. उम्मीदवार घोषित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जैसे ही उन्हें पार्टी के आलाकमान से इजाजत मिलती है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

हमारा मजबूत संगठन है

इसके अलावा संजय सिंह ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है. हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है. अब जैसे ही संदीप पाठक जी और सुशील गुप्ता जी को पार्टी और अरविंद केजरीवाल साहब का निर्देश मिलेगा. वह उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे. जैसा कि सुशील गुप्ता जी की शाम तक लिस्ट जारी करने की बात जायज है, क्योंकि हमारे पास भी समय नहीं बचा है. नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

सहमति से आगे बढ़ेंगे

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग संगठन का काम जमीन पर कर रहे हैं, वह लोग अरविंद केजरीवाल से चर्चा करके इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे. संदीप पाठक और सुशील गुप्ता हरियाणा का काम देख रहे हैं और उनकी तैयारी पूरी है. जैसा भी फैसला होगा. हम सभी उससे सहमति के साथ आगे बढ़ेंगे. पिछले कई दिनों से दोनों पार्टियों के के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा काफी तेज है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....