Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हादसों भरा रविवार…विदिशा में 3 अलग अलग- हादसों में डूबे 5 लोग, सोमवार को मिले शव

विदिशा : रविवार को विदिशा शहर में हादसा भरा दिन रहा। दोपहर में जहां बांग्ला घाट पर अंकित अहिरवार और कृष्णा अहिरवार नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे, उनकी देर शाम तक खोजबीन जारी रही।  लेकिन उन्हें ढूंढा नहीं जा सका। वहीं शाम के समय रंगई स्थित बांध पर एसएएफ और बीएसएफ के जवान पानी में डूब गए थे। अंधेरा होने के कारण सर्चिंग अभियान नहीं चलाया जा सका। वही शाम के वक्त ही गंजबासौदा के बर्री घाट पर एक युवक के डूबने की खबर आई थी।

होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन ने बताया कि आज सुबह से तीनों स्थानों पर एक साथ अलग-अलग टीम द्वारा सर्चिंग अभियान दोबारा प्रारंभ किया गया। करीब 8:30 बजे तक तीनों स्थानों से पांचों के शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि बांग्ला घाट से अंकित अहिरवार और कृष्णा अहिरवार के अलावा रंगई घाट से संदीप और हरेंद्र चौहान के शव बरामद हुए। इसके अलावा गंजबासोदा से राघवेंद्र राजपूत के शव को बरामद किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.