Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में चंदन के पेड़ चोरी होने का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इन दिनों चंदन तस्कर ने आतंक मचा रखा है जहां इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमवाय अस्पताल के पीछे से चार चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। अगर पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो चंदन चोरी की यह तीसरी घटना है।  दरअसल पूरी घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की है।

 गार्ड को गन पॉइंट लगाकर चोर चार चंदन के पेड़ काट कर ले गए, वहीं  चंदन चोर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के परिसर में रात दो से तीन घंटे तक रहकर चंदन के पेड़ काटते रहे।बहरहाल पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है मगर सोचने वाली बात यह है की इसके पहले भी चंदन के पेड़ो की चोरी कई बार हो चुकी है कहीं ना कहीं पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.